{"_id":"58bff57e4f1c1b187bdc51db","slug":"in-ajmer-arrested-assistant-accounts-officer-threatening-minister-to-devnani","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री देवनानी को धमकाने वाला सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री देवनानी को धमकाने वाला सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
saiyad abbas in ajmer police custody
- फोटो : naveen vaishnav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी को अजमेर में अकबर के किले का नाम बदलकर अजमेर का किला रखने पर धमकी भरा पत्र लिखने के मामले में खुलासा करते हुए अजमेर पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि आरोपी ने आपसी रंजिश में अपने भाई भाभी को फंसाने के इरादे से नाम बदलकर देवनानी को धमकी भरा पत्र भेजा था।
अजमेर जिले के कोतवाली थानाप्रभारी बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मामले में खुलासा किया। अजमेर के एसपी नितिनदीप बल्लगन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सैयद अजहर अब्बास है। वह पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में सहायक लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत है। आरोपी अब्बास की अपने भाई और भाभी से चल सम्पत्ति का विवाद चल रहा है। इसका बदला लेने के लिए अब्बास ने इरादे से पत्र लिखा था। उसने मंत्री देवनानी को 16 दिसम्बर 2016 को खादिम तरन्नूम चिश्ती के नाम से पत्र भेजा था। जो उसकी भाभी है और अजमेर के एक निजी स्कूल में पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में कार्य करती है।
तरन्नूम से पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेह होने पर जब आरोपी अब्बास को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तब उसने कबूला कि उसके भाई—भाभी को फंसवाने के लिए ही उसने यह पत्र लिखा था। इनमें दो पत्र देवनानी को और दो पत्र अब्बास ने अपनी भाभी तरन्नुम को बंद लिफाफे में भेजे थे। जिनमें एक ही हैंड राइटिंग थी। यह पत्र 30 दिसम्बर को अजमेर के मेयो कॉलेज के डाकघर से डिस्पैच हुआ था। इसके बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई। मामले में आरोपी अब्बास से पूछताछ जारी है।