{"_id":"6323fbaa54ccde2a254692f8","slug":"imitation-salt-was-being-sold-by-packing-identically-of-tata-company-case-registered-against-supplier","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: काले कारोबार का भंडाफोड़, टाटा कंपनी की हुबहु पैकिंग कर बेच रहा था नकली नमक, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: काले कारोबार का भंडाफोड़, टाटा कंपनी की हुबहु पैकिंग कर बेच रहा था नकली नमक, मामला दर्ज
Fri, 16 Sep 2022 09:59 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Sep 2022 09:59 AM IST
सार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में नकली नमक का कारोबार करने का मामला सामने आया है। टाटा कंपनी की हुबहु पैकिंग कर नकली नमक बेचा जा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नकली नमक का कारोबार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के नोहर में नमक की ब्रांडेड कंपनी टाटा की पैकिंग में नकली टाटा नमक बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चंडीगढ़ से ए टाटा कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस ने नोहर कस्बे में कई दुकानों पर दबिश दी और भारी मात्रा में नकली टाटा नमक जब्त किया।
विज्ञापन
टाटा कंपनी के चंडीगढ़ से आए डायरेक्टर रमेश दत्त ने बताया, क्षेत्र में पिछले कुछ समय से टाटा नमक की पैकिंग की नकल करके नकली नमक बेचने की शिकायतें मिल रही थी। उसके बाद कंपनी के अधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक से मिले, उन्होंने संपूर्ण मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। जहां से भारी मात्रा में टाटा कंपनी के नकली नमक के कट्टे जब्त किए गए। तीन अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई में करीब 50 से अधिक नकली कट्टे जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
टाटा कंपनी के अधिकारी ने बताया, नकली नमक की पैकिंग टाटा कंपनी के नमक जैसे की गई है। क्षेत्र के एक सप्लायर के यहां भी भारी मात्रा में टाटा नमक जब्त किया गया है, जो क्षेत्र की अनेक दुकानदारों को नकली टाटा नमक सप्लाई करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया, कंपनी के प्रतिनिधि की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।