{"_id":"61f2ae99979d93264a00ecb1","slug":"illegal-liquor-factory-raided-in-sirohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा: पुलिस ने 5 हजार लीटर कच्ची और 10 ली. हथकड़ी शराब नष्ट की, पिता-पुत्र सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा: पुलिस ने 5 हजार लीटर कच्ची और 10 ली. हथकड़ी शराब नष्ट की, पिता-पुत्र सहित चार गिरफ्तार
Thu, 27 Jan 2022 08:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:09 PM IST
सार
अवैध शराब फैक्ट्री नई जमीन-नितोड़ा की सरहद पर चलाई जा रही थी। यहां हजारों लीटर शराब बनाकर खपत की जा रही थी।
विज्ञापन
शराब फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले की सरूपगंज पुलिस टीम ने गुरुवार को अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां शराब बना रहे पिता-पुत्र के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच हजार लीटर कच्ची और 10 लीटर हथकड़ी शराब भी नष्ट की गई। सिरोही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब, मादक पर्दाथ सहित अन्य गैरकानूनी कामों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि नई जमीन-नितोड़ा की सरहद पर अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री चलाई जा रही है। यहां हजारों लीटर शराब बनाकर खपत की जा रही है। इसी आधार पर पिंडवाड़ा डीवाईएसपी जेठू सिंह करणोत के मार्गदर्शन में सरूपगंज थानाधिकारी हरीसिंह राजपुरोहित की टीम ने फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां बन रही शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन