फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   IAS officer caught on bribe case in rajasthan

3.85 करोड़ की रिश्वत संग धरा गया वसुंधरा का 'खास' IAS

Thu, 17 Sep 2015 04:49 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
IAS officer caught on bribe case in rajasthan

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को एक बडी कार्रवाई करते हुए ढाई करोड की रिश्वत लेने के आारोप में खान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक सिंघवी, उदयपुर में खान विभाग के अतिरिक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी पंकज गहलोत और भीलवाडा के अधाीक्षण खनिज अभियंता पी आर आमेटा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस मामले में एसीबी ने पहले गहलोत और आमेटा को ही गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में देर रात खान विभाग के अतिरिक्त  मुख्य सचिव आईएएस अधिकारी अशोक सिंघवी के घर व कार्यालय की तलाशी भी ली गई, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसीबी के अनुसार यह रिश्वत पंकज गहलोत और सिंघवी के लिए ली जा रही थी। इस मामले में तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके घर से नोटों से भरे बैग मिले हैं। जिन्हें गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगानी पडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्‍थान में एसीबी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

IAS officer caught on bribe case in rajasthan

तलाशी अभियान में एसीबी को कुल मिला कर करीब 3.85 करोड़ रुपये की राशि मिली है। यह हाल के वर्षों में एसीबी की सबसे बडी कार्रवाई बताई जा रही है।

एसीबी के महानिदेश नवदीप सिंह ने बताया कि टीम ने पंकज गहलोत को उदयपुर स्थित अपने कार्यालय से गिरफ्तार किया। वहीं अधीक्षण खनिज अभियंता पीआर आमेटा व पैसा पहुंचाने वाले रशीद खान को भीलवाडा से गिरफ्तार किया गया है।

पंकज के खास आदमी माने जाने वाले बिचौलिए संजय सेठी और एक चार्टर्ड एकाउंटेंट श्याम सुंदर सिंघवी को एसीबी ने श्याम सुदंर सिंघवी के उदयपुर स्थित कार्यालय से ढाई करोड रुपये की रकम के साथ गिरफ्तार किया।

खनन शुरू करवाने के लिए मांगी गई थी रिश्वत

IAS officer caught on bribe case in rajasthan

एसीबी के अनुसार इस मामले में भीलवाडा के अधीक्षण खनिज अभियंता आमेटा ने ऊपर के आदेश से अगस्त में सीमेंट में काम आने वाले प्रमुख खनिज रेड हॉकर की छह खानें निरस्त करने के आदेश जारी किए थे। इन खानों के मालिक शेर खान ने अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट श्याम सुंदर सिंघवी से सम्पर्क किया।

सिंघवी ने संजय सेठी और पंकज गहलोत से इस बारे में बात की। पहले ऑफर एक करोड़ का दिया गया था, लेकिन बाद में बात चार करोड पर जा कर तय हुई।

एसीबी को इस मामले की जानकारी मिली और इसने लगातार इस मामले को ट्रेस करते हुए बुधवार को एक साथ भीलवाडा व उदयपुर में कार्रवाई कर सम्बन्धित लोगों को गिरफ्तार किया।

राजे के पसंदीदा अधिकारियों में थे सिंघवी
अशोक सिंघवी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पसंदीदा अधिकारियों में माना जाता था। पिछली सरकार के समय वे दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर थे और राजे उन्हें दिल्ली से राजस्थान लाई थी। उन्हें खान विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया था। अब उनका नाम इस तरह के मामले में आने पर हर कोई अचंभे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed