फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ias mohanty absconding after charges of rape

रेप के आरोप के बाद आईएएस मोहंती फरार

Mon, 27 Jan 2014 09:12 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 27 Jan 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
ias mohanty absconding after charges of rape

राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस बीबी मोहंती पर एमबीए की एक छात्रा ने आईएएस बनाने का झांसा देकर 11 महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इन आरोपों के बाद से मोहंती फरार चल रहे हैं और पुलिस ने उनके फ्लैट को सीज कर दिया है। पीड़िता ने सोमवार को जांच अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज करवाए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहंती राजस्थान सिविल सर्विसेज अपेलेट ट्रिब्यूनल के चेयरमैन हैं। दुष्कर्म के आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने सोमवार को मोहंती के वैशाली नगर स्थित फ्लैट पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन


मामला कोर्ट के आदेश पर महेशनगर थाने में दर्ज हुआ है। 23 वर्षीय पीड़ित छात्रा जयपुर में वैशाली नगर आम्रपाली सर्किल क्षेत्र में रहती है और मूलत: बलिया (उत्तर प्रदेश) की निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अदालत में पेश इस्तगासे में कहा कि 17 फरवरी 2013 को बाजार जाते समय मोहंती ने रोका और आईएएस अफसर बनाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया। उसी दिन मोहंती ने अपने फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन बच गई।


19 फरवरी 2013 को फिर मोहंती हॉस्टल के बाहर आए और महत्वपूर्ण नोट्स देने के बहाने फ्लैट पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मोहंती ने शादी का भी झांसा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि मोहंती ने जयपुर के कई होटलों, भरतपुर, आगरा, उदयपुर, मुंबई, गोवा, गुड़गांव, चेन्नई व अन्य जगह पर ले जाकर यौन शोषण किया। इस्तगासे के अनुसार शादी का दबाव डालने पर मोहंती ने पीड़िता को धमकी दी कि वह पहले ही अपने शंकर नाम के नौकर को मरवा चुका है।

पहले भी हो चुका है दुष्कर्म
जयपुर में रामनगर विस्तार के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने 4 नवंबर 2013 को हॉस्टल संचालक के खिलाफ भी दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था।

इस संबंध में पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हॉस्टल संचालक रामगोपाल कुमावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के अनुसार इस घटना के बाद ही पीड़िता से आईएएस अफसर ने बात करना बंद कर दिया और शादी के लिए इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed