Rajasthan: नई नवेली दुल्हन ने पति को गर्लफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ा, मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला
पत्नी का आरोप है कि उसके शिक्षक पति का पांच साल से किसी लड़की से अवैध संबंध है। उसने पति से इसका विरोध किया तो पति ने उससे मारपीट की।
विस्तार
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अजमेर जिले के भिनाय थाने में 28 मई 2022 को भिनाय निवासी 27 साल की संतोष सांखला ने अपने शिक्षक पति दिनेश चितारा पुत्र मेघराज पर केस दर्ज करवाया है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति का ब्यावर में एक लड़की से पिछले पांच साल से अवैध संबंध थे। पति का उस लड़की से शादी के बाद भी अफेयर चलता रहा।
महिला का कहना है कि शादी के एक महीने बाद ही उसने पति को देर रात एक लड़की से वीडियो कॉल पर बात करते हुए पकड़ लिया। जब उसने टोका तो पति मारपीट पर उतर आया। उसे चुप रहने की धमकी दी। आए दिन उसका पति फिर उस महिला से बात करने लगा। जिसका उसने विरोध जताया। ऐसे में वह उसके साथ मारपीट करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि उसने जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शादी के कुछ फोटो शेयर किए। इस पर ब्यावर से एक लड़की ने मैसेज कर बताया कि उसका पति के साथ पांच साल से संबंध हैं। जिसके बाद पति ने कहा कि उसने समाज में इज्जत न खराब हो इसलिए उससे शादी करने की बात कही।
महिला ने बताया कि 22 मई को वह मायके से जैतारण अपने ससुराल आई तो पति ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। उसे मारपीट कर भगा दिया। जैतारण थाने में रिपेार्ट देने पहुंची तो बोले कि पीहर में जाकर रिपोर्ट देना। इस पर उसने पीहर जाकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार तक नहीं किया गया।