फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   husband took out wife from house in Ajmer in illicit relation

Rajasthan: नई नवेली दुल्हन ने पति को गर्लफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ा, मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला

Tue, 02 Aug 2022 09:06 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 02 Aug 2022 09:06 AM IST
सार

पत्नी का आरोप है कि उसके शिक्षक पति का पांच साल से किसी लड़की से अवैध संबंध है। उसने पति से इसका विरोध किया तो पति ने उससे मारपीट की। 

विज्ञापन
husband took out wife from house in Ajmer in illicit relation
अजमेर में पति ने पत्नी को घर से निकाला - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर में पत्नी ने शिक्षक पति को अपनी गर्लफ्रेंड से रात में बात करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद आगबबूला हुए पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पत्नी ने अपने शिक्षक पति पर केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अजमेर जिले के भिनाय थाने में 28 मई 2022 को भिनाय निवासी 27 साल की संतोष सांखला ने अपने शिक्षक पति दिनेश चितारा पुत्र मेघराज पर केस दर्ज करवाया है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति का ब्यावर में एक लड़की से पिछले पांच साल से अवैध संबंध थे। पति का उस लड़की से शादी के बाद भी अफेयर चलता रहा। 

विज्ञापन


महिला का कहना है कि शादी के एक महीने बाद ही उसने पति को देर रात एक लड़की से वीडियो कॉल पर बात करते हुए पकड़ लिया। जब उसने टोका तो पति मारपीट पर उतर आया। उसे चुप रहने की धमकी दी। आए दिन उसका पति फिर उस महिला से बात करने लगा। जिसका उसने विरोध जताया। ऐसे में वह उसके साथ मारपीट करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसने जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शादी के कुछ फोटो शेयर किए। इस पर ब्यावर से एक लड़की ने मैसेज कर बताया कि उसका पति के साथ पांच साल से संबंध हैं। जिसके बाद पति ने कहा कि उसने समाज में इज्जत न खराब हो इसलिए उससे शादी करने की बात कही।



महिला ने बताया कि 22 मई को वह मायके से जैतारण अपने ससुराल आई तो पति ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। उसे मारपीट कर भगा दिया। जैतारण थाने में रिपेार्ट देने पहुंची तो बोले कि पीहर में जाकर रिपोर्ट देना। इस पर उसने पीहर जाकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार तक नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed