{"_id":"62cd53d49c6af47a3f789962","slug":"husband-throws-wife-in-river-along-with-relatives-accused-of-murder-if-left-alive-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पति ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी को नदी में फेंका, जिंदा बची तो लगाया हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पति ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी को नदी में फेंका, जिंदा बची तो लगाया हत्या का आरोप
Tue, 12 Jul 2022 04:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Jul 2022 04:28 PM IST
सार
पुलिस ने अस्पताल में भर्ती महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में चंबल नदी में मिली महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां होश में आने पर महिला ने उसके पति, ननदोई और भांजे पर नदी में फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट गांव की रहने वाली महिला राजकुमारी (25) की शादी 12 साल पहले मप्र के अंबाह के पास रहने वाले सुनील के साथ हुई थी। उसका पति आए दिन उसे प्रताड़ित करता था। कुछ दिनों पहले वह उसे अपनी बहन के घर बसेड़ी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में छोड़ गया था।
विज्ञापन
सोमवार को महिला का पति बेटे की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उसे बाइक पर बैठा अपने साथ ले जा रहा था। दूसरी बाइक पर महिला का ननदोई श्रीभगवान और भांजा सचिन भी साथ आ रहा था। महिला ने पुलिस को बताया कि मप्र जाने के लिए भूड़ा गांव के चंबल घाट पर बाइक लगाकर सभी नाव का इंतजार करने लगे। इस दौरान पति और उसके रिश्तेदारों ने महिला के साथ मारपीट की और गला दबाकर चंबल नदी में फेंक दिया। उसे मरा हुआ समझकर तीनों वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह पुलिस को कंट्रोल रूम से महिला के चंबल नदी से जिंदा मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे एएसआई राजेश सिंह ने बताया कि महिला को एक नाव चालक ने नदी से बाहर निकाला था। महिला के बयान पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के पीहर पक्ष को भी सूचना देकर बुलाया गया है।
प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला
सूत्रों का कहना है कि महिला का ससुराल में किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते महिला डेढ़ महीने पहले घर से भाग गई थी। एमपी पुलिस ने महिला को दस्तयाब का उसकी ननद के घर भेज था। जहां से महिला का पति बेटे की बीमारी का बहाना उसे अपने साथ ले गया और उसकी हत्या करने की कोशिश की। हालांकि, धौलपुर पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से बच रही है।