फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband Threw Acid On Wife in Karauli Rajasthan News

Rajasthan: पति ने पत्नी पर तेजाब फेंका, ससुर की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए करता था मारपीट

Fri, 06 Jan 2023 05:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Jan 2023 05:11 PM IST
सार

आरोपी पति पत्नी पर उसके पिता की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए दबाव बना रहा था। इसकी बात पर दोनों में विवाद हो गया और पति ने उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Husband Threw Acid On Wife in Karauli Rajasthan News
एसिड अटैक

विस्तार

राजस्थान के करौली जिले में एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। वह अपनी पत्नी पर उसके पिता की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए दबाव बना रहा था। इसकी बात पर दोनों में विवाद हो गया और पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला के अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


वजीरपुर इलाके की रहने वाली पीड़िता प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करौली के रहने वाले लखपत से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी काम के लिए गुजरात के सूरत चले गए और वहीं रहने लगे। पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच लखपत की पत्नी के पिता ने करौली में लाखों रुपये की जमीन खरीद ली। इसकी जानकारी लखपत को मिली तो वह प्रियंका पर जमीन में हिस्सा मांगने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जमीन में हिस्सा मांगने को लेकर लखपत उससे आए दिन झगड़ा करता रहता था। दो दिन पहले इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद लखपत ने प्रियंका को बुरी तरह पीटा और उसके चेहरे और शरीर पर तेजाब फेंक दिया और घर से फरार हो गया। प्रियंका ने फोन कर घटना की जानकारी पिता को दी। वे करौली से सूरत पहुंचे और बेटी को लेकर यहां आए। जहां उसे इलाज के लिए गंगापुर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रियंका के पिता ने गुरुवार शाम वजीरपुर थाने में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed