{"_id":"63b80901b3ebd0003806b74d","slug":"husband-threw-acid-on-wife-in-karauli-rajasthan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पति ने पत्नी पर तेजाब फेंका, ससुर की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए करता था मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पति ने पत्नी पर तेजाब फेंका, ससुर की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए करता था मारपीट
Fri, 06 Jan 2023 05:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:11 PM IST
सार
आरोपी पति पत्नी पर उसके पिता की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए दबाव बना रहा था। इसकी बात पर दोनों में विवाद हो गया और पति ने उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के करौली जिले में एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। वह अपनी पत्नी पर उसके पिता की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए दबाव बना रहा था। इसकी बात पर दोनों में विवाद हो गया और पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला के अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वजीरपुर इलाके की रहने वाली पीड़िता प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करौली के रहने वाले लखपत से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी काम के लिए गुजरात के सूरत चले गए और वहीं रहने लगे। पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच लखपत की पत्नी के पिता ने करौली में लाखों रुपये की जमीन खरीद ली। इसकी जानकारी लखपत को मिली तो वह प्रियंका पर जमीन में हिस्सा मांगने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जमीन में हिस्सा मांगने को लेकर लखपत उससे आए दिन झगड़ा करता रहता था। दो दिन पहले इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद लखपत ने प्रियंका को बुरी तरह पीटा और उसके चेहरे और शरीर पर तेजाब फेंक दिया और घर से फरार हो गया। प्रियंका ने फोन कर घटना की जानकारी पिता को दी। वे करौली से सूरत पहुंचे और बेटी को लेकर यहां आए। जहां उसे इलाज के लिए गंगापुर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रियंका के पिता ने गुरुवार शाम वजीरपुर थाने में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन