{"_id":"62acab818dad577579518a38","slug":"husband-strangled-his-wife-to-death-udaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, दो महीने से दोनों के बीच चल रही थी अनबन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, दो महीने से दोनों के बीच चल रही थी अनबन
Fri, 17 Jun 2022 09:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:57 PM IST
सार
उदयपुर में संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के प्रताप नगर में महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रताप नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति हकरा उर्फ हकरु पुत्र गौतम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने पत्नी से अनबन के चलते गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि 6 जून को प्रताप नगर चौराहा निवासी प्रवीण ने अपनी मां गिरिजा बाई की संदिग्ध अवस्था में मौत होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत गला दबाने की वजह से होने पर हत्या का केस दर्ज कर जांच का एंगल बदला गया।
विज्ञापन
एसपी मनोज कुमार ने बताया कि घटना के खुलासा करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व सीओ पूर्व जरनैल सिंह के सुपरविजन एवं थानाधिकारी मांगी लाल के नेतृत्व में थाना प्रताप नगर से टीम गठित की गई। गठित टीम ने गुप्त तंत्र के सहयोग से आरोपी पति हकरा उर्फ हकरू को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि दो महीने से पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी। इसी के चलते उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन