फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband of Dholpur MLA Shobharani Kushwaha arrested in fraud case

Rajasthan: क्रॉस वोटिंग करने वाली विधायक शोभारानी कुशवाह के पति गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Tue, 14 Jun 2022 03:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 14 Jun 2022 03:00 PM IST
सार

धौलपुर विधायक के पति पर रियल एस्टेट कंपनी के जरिए लोगों के पैसे गबन करने का आरोप है। इसी मामले में बीएल कुशवाह काफी समय से जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Husband of Dholpur MLA Shobharani Kushwaha arrested in fraud case
धौलपुर विधायक के पति गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर तहलका मचाने वाली संस्पेंड धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह के पति को गिरफ्तार किया गया है। विधायक पति बीएल कुशवाह पर पांच साल पुराना धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इसी मामले में पुलिस बीएल कुशवाह को प्रोडक्शन वारंट पर भरतपुर लेकर आई है। जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मथुरा गेट थाना पुलिस ने सोमवार को बीएल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। उनपर साल 2017 में रियल एस्टेट कंपनी के जरिए लोगों के पैसे गबन का मामला मथुरा गेट थाने में दर्ज करवाया गया था। इस कंपनी में कई लोग पार्टनर थे। इस मामले की जांच सीआईडी सीबी भी कर चुकी है। सोमवार को बीएल कुशवाह को केंद्रीय कारागार सेवर से मथुरा गेट थाना पुलिस बीएल कुशवाहा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य आरोपी फरार हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनसुार पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा ने एक कंपनी खोली थी। इस कंपनी में उनके अलावा कई लोग पार्टनर थे। लोगों ने कंपनी में पैसा निवेश किया लेकिन कंपनी डूब गई। उसके बाद कंपनी के मालिकों पर केस दर्ज करवाया गया। अभी तक लोगों को उनका निवेश किया गया पैसा नहीं मिला है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने क्रॉस वोटिंग की थी। जिसके बाद भाजपा ने शोभारानी को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed