फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband murdered former district president of RLP Mahila Morcha in Jodhpur

Jodhpur: आरएलपी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष की हत्या, विवाद के बाद पति ने सिर पर पत्थर मारकर ली जान

Sat, 22 Jul 2023 06:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jul 2023 06:29 PM IST
सार

आरएलपी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष की पति ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। देर रात हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Husband murdered former district president of RLP Mahila Morcha in Jodhpur
मृतका सुमन बेनीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका महिला आरएलपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी है। शुक्रवार रात पति ने विवाद के बाद उनकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के माता का थान इलाके का है। यहां आरएलपी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन बेनीवाल अपने पति रमेश जाट के साथ रहती थी। शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान मामला इतना बढ़ा कि रमेश ने अपनी पत्नी सुमन की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर शनिवार दोपहर 12:00 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और आरोपी पति को हिरासत में लिया। घटना को लेकर उससे पूछताद की जा रही है। 
विज्ञापन


एसीपी मंडोर पियूष कविया ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे सूचना मिली कि माता के थान क्षेत्र में माता मंदिर के पीछे रहने वाली एक महिला की हत्या की गई है। थाना अधिकारी प्रेम दान के साथ डीसीपी पूर्व अमृता दुहन सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी जांच में सामने आया कि पिछले एक साल से दंपति यहां  किराए कमरा लेकर रह रहे थे। इनके बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। किसी बात को लेकर हुआ विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। प्रथम दृष्टियां मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया जा रहा है।


घटना रात 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतका के पति रमेश जाट को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत  जुटाए हैं। शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed