फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband kills wife lover in Jaipur cuts body into 20 pieces Rajasthan

Rajasthan: पत्नी के अवैध संबंध का पता चला तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी को 20 टुकड़ों में काटा

Mon, 23 Jan 2023 10:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 23 Jan 2023 10:36 PM IST
सार

आरोपी युवक ने शव के करीब 20 टुकड़े किए और बोरी में भरकर नहर में अलग-अलग जगह फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ये जानने का प्रयास कर रही है कि वारदात में उसकी पत्नी ने साथ दिया था या नहीं।

विज्ञापन
Husband kills wife lover in Jaipur cuts body into 20 pieces Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रहने वाले राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका एक विवाहित महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी प्रेमिका के पति को इसका पता चला तो दोनों ने उसे मारने की योजना बनाई। जिसके तहत उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव के करीब 20 टुकड़े कर नहर में फेंक दिया। अब पुलिस ने इस मामले में अरोपी पति- पत्नी को गिरफ्तार किया है।   

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयपुर के कटपुतली इलाके का रहने वाला अक्षय गाजियाबाद में रहता था। वहां उसकी एक ऑटो चालक मिलाल से दोस्ती थी। मिलाल शादीशुदा था और अपनी पत्नी के साथ वहां रहता था। अक्षय भी गाजियाबाद में ऑटो चलाने का काम करता था। इससे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। इस दौरान अक्षय और मिलाल की पत्नी पूनम एक दूसरे के कारीब आ गए। दोनों के बीच अवैध संबंध शुरू हो गया।  
विज्ञापन


कुछ समय बात अक्षय को दोनों के प्रेम प्रसंग की खबर लग गई। ऐसे में उसने अक्षय को मारने की योजना बनाई। पुलिस पूछताछ में मिलाल ने बताया कि उसकी सात साल की बेटी का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। आग से झुलसने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी पत्नी बेटी से मिलने के रोजाना अस्पताल जाती थी और वह खुद ऑटो चलाने के लिए चला जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पूनम से कहकर अक्षय को घर अपने घर बुलाया था। वह जैसे ही घर पहुंचा उसे गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने शव के करीब 20 टुकड़े किए और बोरी में भरकर नहर में फेंक दिए। शव के टुकड़े उसने अलग-अलग जगह फेंके थे। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ये जानने का प्रयास कर रही है कि वारदात में आरोपी की पत्नी पूनम ने साथ दिया है या नहीं। इसे लेकर दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed