{"_id":"62cd44c9ef838b598126d4b0","slug":"husband-killed-wife-wanted-to-live-with-girlfriend-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 10 साल पुरानी प्रेमिका के साथ रहने के लिए पति ने पत्नी का गला घोंटा, दो बार फेल हो गया था हत्या का प्लान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 10 साल पुरानी प्रेमिका के साथ रहने के लिए पति ने पत्नी का गला घोंटा, दो बार फेल हो गया था हत्या का प्लान
Tue, 12 Jul 2022 03:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Jul 2022 03:24 PM IST
सार
आरोपी पति पत्नी की हत्या तीसरी बार में कर पाया, इससे पहले उसके दो प्लान फेल हो गए थे। पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर में सात जुलाई को हुई विवाहिता की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। विवाहिता अनीता देवी (27) की हत्या उसके पति और उसकी प्रेमिका ने की थी। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने किशनगढ़ बास निवासी उसके पति प्रवीण गोठड़ा और नीमराणा निवासी उसकी प्रेमिका मंजू कंवर को गिरफ्तार दिया है। महिला का शव लाड़पुर गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला था। उसके मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोपी प्रवीण पर लगाया था।
विज्ञापन
हरसौरा थाने पुलिस के अनुसार 2016 में अनिता की शादी गोठड़ा किशनगढ़ बास के रहने वाले प्रवीण के साथ हुई थी। प्रवीण और मंजू के बीच करीब दस साल से अवैध संबंध थे। दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन अनिता इसमें बाधा बनी हुई थी। ऐसे में दोनों ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। हैरानी की बात तो यह है योजना बनाने के बाद दोनों ने अनीता को मारने की दो बार कोशिश भी, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। आखिर में तीसरी बार उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पहली बार कोशिश हुई फेल
योजना के अनुसार प्रवीण ने 18 जून को अनिता को उसके मायके लाडपुर भेज दिया। इसके बाद उसने प्लान के तहत उसे फोन कर अपनी भाभी से मिलने के लिए अलवर बुलाया। अनीता अकेली नहीं आई, वह भांजी को साथ लेकर आई। इस कारण उसकी हत्या नहीं की जा सकी और प्रवीण का पहला कोशिश फेल हो गई।
विज्ञापन
दूसरा प्लान फेल हुआ तो तीसरा बनाया
चार जुलाई को प्रवीण ने लाडपुर पहुंचकर अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर दूसरी योजना बनाई, लेकिन रास्ते में बाइक पंचर होने के कारण यह प्लान भी फेल हो गया। अगले दिन पांच जुलाई को प्रवीण ने अनीता को फोन कर रात 10 बजे लाडपुर गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि अनीता कही हत्या के दौरान प्रवीण की प्रेमिका मंजू कंवर वहां नहीं थी। उसकी हत्या में वह शामिल नहीं थी, लेकिन इसे बारे में उसे पूरी जानकरी थी और उसने इसमें पूरा सहयोग भी किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।