फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband killed his wife after 26 days of marriage in ajmer

Rajasthan: पत्नी कहती रही- माफ कर दो और पति ने रेत दिया गला,  26 दिन बाद पहले हुई थी इंटरकास्ट मैरिज

Wed, 23 Nov 2022 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Nov 2022 09:30 PM IST
सार

पड़ोसियों ने बताया- बुधवार सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो रही थी। जेनिफर कह रही थी कि माफ करो, अब ऐसा नहीं करूंगी। कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई। इसी दौरान आरोपी पति ने उसका गला काट दिया था। 

विज्ञापन
Husband killed his wife after 26 days of marriage in ajmer
पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले में बुधवार को एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में डालकर स्कूटी पर ले जाकर ठिकाने गला दिया। मामला जिले के क्रिश्चियन गंज थाने का है। जहां इंटरकास्ट मैरिज के 26 दिन बाद ही नव विवाहिता को पति ने मार डाला। वह पति के आगे गिड़गिड़ाती रही। कहती रही- माफ कर दो, अब ऐसा नहीं करूंगी। फिर भी पति का दिल नहीं पसीजा और उसने गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के द्वारका नगर गली नंबर-4 में रहने वाले मुकेश सिंधी (34) की नया बाजार में कपड़े की दुकान है। 26 दिन पहले ही मुकेश की शादी भगवान गंज स्थित यूआईटी कॉलोनी की रहने वाली जेनिफर (32) से हुई थी। अलग-अलग जाति के होने के बाद भी दोनो ने अरेंज मैरिज की थी। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया- बुधवार सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो रही थी। जेनिफर कह रही थी कि माफ करो, अब ऐसा नहीं करूंगी। कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई। मुकेश घर से बाहर निकल गया और फिर वापस आया। इसके बाद वह एक बोरा लेकर बाहर निकला था, स्कूटी पर रखते समय वह गिर गया। इस दौरान पड़ोसी ने बोरे में जेनिफर की लाश देख ली और उसने पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घर का ताला तोड़कर गेट खोला तो अंदर खून के निशान मिले। इस बीच मुकेश भी घर पहुंच गया, पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। हालांकि, उसे कलेक्ट्रेट के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने पत्नी जेनिफर कही हत्या करने की बात कबूल की। उसने मुकेश ने बताया कि उसने जेनिफर की लाश पुष्कर में फेंक दी है। बाद में पुलिस ने मौके से शव बरामद कर लिया। 


किसी से बात नहीं करते थे दोनों 
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 26 दिन पहले हुई थी। जिसमें उसके पड़ोसी भी शामिल हुए थे। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी घर से बाहर बहुत कम ही नहीं निकलते थे। उनकी किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं होती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश ने तीन साल पहले ही यह घर खरीदा था। शादी के बाद से मुकेश और जेनिफर यहां रह रहे थे। मुकेश की मां एक-दो बार उससे मिलने घर आई थी। उत्तर सीओ छवि शर्मा ने बताया कि आरोपी मुकेश केशवानी(36) को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में उपयोग किया गया चाकू और जेनिफर का शव भी बरामद कर लिया गया है। गुरुवार को उसके शव का पीएम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed