फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband killed his lover when he came to know of illegal relationship with his wife six arrested in Barmer

Rajasthan: पत्नी के साथ अवैध संबंध का पता चला तो पति ने की प्रेमी की हत्या, बाड़मेर में सरपंच सहित छह गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 05:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 May 2023 05:29 PM IST
सार

बाड़मेर शहर के सदर थाना इलाके के शिवनगर में 24 मई की रात को घर में सो रहे पिता-पुत्र पर हमले के बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर कर मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Husband killed his lover when he came to know of illegal relationship with his wife six arrested in Barmer
पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर शहर के शिव नगर इलाके में 24 मई की रात एक मकान में सो रहे पिता-पुत्र पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पिता के पर्चा बयान के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन


सरपंच सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
सदर थानाधिकारी किशनसिंह ने बताया कि मृतक मदन की हत्या मामले में आरोपी पति राजेन्द्र उर्फ राजू, पंचायत समिति सिणधरी की ग्राम पंचायत एड मान जी का सरपंच बंशीराम मेघवाल, शंकरा ढाढी, निवासी भीमथल और भैराराम पुत्र घमाराम बंशीराम पुत्र दुर्गाराम जाति मेघवाल निवासी सिणधरी, आरोपी की पड़ोसी महिला जरीना और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अनिता के मृतक मदन से थे अवैध संबंध
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया की आरोपी रावताराम उर्फ राजू की पत्नी अनिता के मृतक मदन के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध थे। जिसे लेकर आरोपी ने मृतक मदन को कई बार समझाया, लेकिन मृतक ने आरोपी की पत्नी से मिलना बंद नहीं किया। 24 मई की रात को आरोपी को पड़ोस में रहने वाली एक महिला से पता चला कि मदन और उसका पिता पताराम उसके घर आए हुए हैं। आरोपी ने मदन को सबक सिखाने की नीयत से अपने साथियों के साथ घर में सो रहे मदन पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में शामिल 4 युवकों और 2 महिलाओं को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिव इन में रहने की आशंका के चलते की हत्या
मृतक मदन और अनिता के लंबे समय से प्रेम संबंध थे। आरोपी रावताराम उर्फ राजू ने कई बार अपनी पत्नी और मदन को समझाया भी था, लेकिन दोनों नहीं माने। घटना से कुछ दिन पहले अनिता ने अपने बच्चों को पति के पास भेज दिया थे। आरोपी को आशंका थी कि अनिता मदन के साथ लिव-इन में रहने की तैयारी में है। इसी के चलते आरोपी ने मृतक के पिता को बाड़मेर बुलाकर पंचायती की बात की थी। मृतक का पिता जोधपुर गया हुआ था, वह देर रात बाड़मेर लौटा था। सुबह पंचायत के लिए बाड़मेर आना था। देर रात होने के चलते मदन के साथ ही बाड़मेर में रुक गया और रात को ही आरोपी रावताराम उर्फ राजू ने गुस्से में वारदात को अंजाम दे दिया।

पड़ोसी जरीना ने मृतक मदन के अनिता के घर होने की दी जानकारी
पुलिस जांच में सामने आया कि अनीता के घर के पास में रहने वाली जरीना आरोपी राजू के संपर्क में थी। घटना की रात जरीना ने ही राजू को फोन पर सूचना दी थी कि मदन उसके घर आया है और यहीं सोया हुआ है। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ आ धमका और मृतक मदन की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।


हत्या में सरपंच भी शामिल
पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से तीन आरोपी रावताराम उर्फ राजू के मित्र हैं। मामले में मृतक मदन के अनिता के घर में होने की जानकारी देने वाली जरीना और एक अन्य महिला भी है।  इस मामले में शामिल चारों आरोपियों में पंचायत समिति सिणधरी की ग्राम पंचायत एड मान जी का सरपंच बंशीराम पुत्र दुर्गाराम जाति मेघवाल भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed