{"_id":"6378d44d11112017d965ab35","slug":"husband-killed-eight-months-pregnant-wife-by-strangulation-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पति ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी को गला दबाकर मार डाला, 30 हजार रुपये खर्च करने से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पति ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी को गला दबाकर मार डाला, 30 हजार रुपये खर्च करने से था नाराज
Sat, 19 Nov 2022 06:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:34 PM IST
सार
मृतका गुलशन और अजहर का निकाह फरवरी 2022 में हुआ था। अजहर ने कुछ महीने पहले गुलशन को 30000 रुपये रखने के लिए दिए थे। पति ने रुपये खर्च कर दिए तो पति ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी पति और मृतका पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पति ने 30 हजार रुपये और दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी को गला दबाकर मार डाला। घटना शहर के खो नागोरियां थाना इलाके के साइना कॉलोनी की है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतका गुलशन और अजहर का निकाह फरवरी 2022 में हुआ था। अजहर ने कुछ महीने पहले गुलशन को 30000 रुपये रखने के लिए दिए थे। धीरे-धीरे उसने वे रुपये खर्च कर दिए, आरोपी पति अजहर ने उससे रुपये मांग तो वह आनाकानी करने लगी। बाद में उसने अजहर को बताया कि वह रुपये खर्च हो गए हैं। इसी बात पर दोनों में विवाद हो हुआ और मारपीट भी हो गई। शुक्रवार के आठ महीने की गुलशन सो रही थी, इस दौरान आरोपी अजहर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इधर, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और फरार हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ईस्ट राजीव पचार ने बताया कि मृतका के भाई ने अजहर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि अजहर दहेज के लिए गुलशन को परेशान करता था। आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन