फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband killed eight months pregnant wife by strangulation in Jaipur

Rajasthan: पति ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी को गला दबाकर मार डाला, 30 हजार रुपये खर्च करने से था नाराज

Sat, 19 Nov 2022 06:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Nov 2022 06:34 PM IST
सार

मृतका गुलशन और अजहर का निकाह फरवरी 2022 में हुआ था। अजहर ने कुछ महीने पहले गुलशन को 30000 रुपये रखने के लिए दिए थे। पति ने रुपये खर्च कर दिए तो पति ने उसकी हत्या कर दी।  

विज्ञापन
Husband killed eight months pregnant wife by strangulation in Jaipur
आरोपी पति और मृतका पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पति ने 30 हजार रुपये और दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी को गला दबाकर मार डाला। घटना शहर के खो नागोरियां थाना इलाके के साइना कॉलोनी की है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका गुलशन और अजहर का निकाह फरवरी 2022 में हुआ था। अजहर ने कुछ महीने पहले गुलशन को 30000  रुपये रखने के लिए दिए थे। धीरे-धीरे उसने वे रुपये खर्च कर दिए, आरोपी पति अजहर ने उससे रुपये मांग तो वह आनाकानी करने लगी। बाद में उसने अजहर को बताया कि वह रुपये खर्च हो गए हैं। इसी बात पर दोनों में विवाद हो हुआ और मारपीट भी हो गई। शुक्रवार के आठ महीने की गुलशन सो रही थी, इस दौरान आरोपी अजहर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


इधर, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और फरार हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ईस्ट राजीव पचार ने बताया कि मृतका के भाई ने अजहर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि अजहर दहेज के लिए गुलशन को परेशान करता था। आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed