{"_id":"5ca99ea9bdec22140c42c94e","slug":"husband-gave-divorce-to-wife-by-publishing-advertisement-in-the-newspaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीब मामला: पति ने अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कर पत्नी को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीब मामला: पति ने अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कर पत्नी को दिया तलाक
Sun, 07 Apr 2019 12:24 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के चूरू जिले में विज्ञापन के जरिए तलाक देने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। 2 जनवरी को स्थानीय अखबार में प्रकाशित इस विज्ञापन में तीन बार तलाक शब्द लिखा था। विज्ञापन के अनुसार इस तलाक के प्रभावी होने की तारीख दो अप्रैल लिखी थी।
इस विज्ञापन में बताया गया था कि 5 जनवरी को विवाहिता के पास तलाक से जुड़ी नोटिस भेजी गई थी। लेकिन, जब उसने नोटिस लेने से इनकार कर दिया तो विज्ञापन के जरिए यह जानकारी सार्वजनिक कर दी गई।
हालांकि पीड़िता ने इसे दहेज से जुड़ा मामला बताया है। उसने कहा कि दहेज में कार न मिलने के कारण पति ने यह कदम उठाया है। इसे लेकर पीड़िता के पक्ष वालों ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज करवाया है।