{"_id":"628a25ad1e2e6c3ac97c4383","slug":"husband-commits-suicide-by-hanging-in-neemkathana-of-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पत्नी के पीहर जाने से गुस्सा हो गया पति, फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पत्नी के पीहर जाने से गुस्सा हो गया पति, फांसी लगाकर दी जान
Sun, 22 May 2022 05:33 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 22 May 2022 05:33 PM IST
सार
सीकर के नीमकाथाने में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर के नीमकाथाना इलाके के पाटन थाना अंतर्गत बिहारीपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पत्नी के पीहर जाने से नाराज था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिहारीपुर निवासी रामावतार ने शनिवार शाम लगभग सात बजे अपने घर में फांसी लगा ली। उसके वृद्ध पिता ने बेटे को फांसी पर झूलता देखा तो लोगों को सूचना दी। वहीं मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डाबला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रामोवतर अपनी पत्नी को पीहर से लाने के लिए गया था। पत्नी पीहर से नहीं लौटी तो वह गुस्सा हो गया और फांसी लगा ली। मृतक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन