{"_id":"63f3488125edb5bcb7021289","slug":"husband-and-wife-died-in-road-accident-in-nagaur-married-five-days-ago-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, पांच दिन पहले हुई थी शादी, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, पांच दिन पहले हुई थी शादी, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
Mon, 20 Feb 2023 03:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 20 Feb 2023 03:46 PM IST
सार
नागौर में कार सवार दंपति की कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं मृतका का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पांच दिन पहले ही दंपति शादी के बंधन में बंधा था, परिवार की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
शादी के पांच दिन बाद आई मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले के जायल में रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी-पत्नी की मौत हो गई, जबकि पत्नी का भाई गंभीर रूप से घायल है। दुख की बात ये है कि मृतक पति-पत्नी की शादी पांच दिन पहले ही हुई थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, वहीं मृतक दंपति के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात नागौर के जायल के कल्पना चावला स्कूल के पास सीकर की ओर से आ रही एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर सैनी पुत्र गोवर्धन राम और उसकी पत्नी किरण निवासी फलोदी की मौके पर ही मौत हो गई। वही, किरण का भाई कृष्ण पुत्र लक्ष्मण राम निवासी नीमकाथाना गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक किशोर कुमार की शादी 15 फरवरी को सीकर में हुई थी। 16 फरवरी किशोर दुल्हन किरण को लेकर अपने गांव फलोदी पहुंचा था। घर में हंसी खुशी का माहौल था। पग फेरे की रश्म के लिए 18 फरवरी को किशोर किरण को लेकर अपनी ससुराल गया था। अगले दिन रविवार को वहां से लौटते समय उसकी कार को जायल के कल्पना चावला स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जायल थाना पुलिस को सूचना दी और घायल कृष्ण कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। रविवार सुबह परिजनों के आने के बाद पीएम करा कर शव परिजनों के सौंप दिए गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।