फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Houses demolished by bulldozers in Gowti

Rajasthan: गोवटी में सड़क निर्माण के लिए पंचायत के नोटिस का लोगों में नहीं दिखा असर, बुलडोजर से गिराए मकान

Thu, 16 Feb 2023 01:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 Feb 2023 01:16 PM IST
सार

गोवटी में सड़क निर्माण के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पक्के निर्माण हटाने के लिए दो बार नोटिस देने के बाद भी लोगों में असर नहीं हुआ। इसके बाद मकानों पर बुलडोजर चलाया गया।

विज्ञापन
Houses demolished by bulldozers in Gowti
पक्के निर्माण ध्वस्त - फोटो : social media

विस्तार

गोवटी गांव में बुधवार को प्रशासन ने लोगों के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इन मकानों को गिराने से पहले प्रशासन की तरफ से लोगों को नोटिस भी जारी किया गया था। प्रशासन ने लोगों को सड़क चौड़ीकरण और सड़क निर्माण की जानकारी देते हुए अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। नोटिस के बाद भी लोगों ने जब अपने मकान नहीं हाटाए तो मजबूरन प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। 

विज्ञापन


बता दें कि गांव में बन रही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। इसको लेकर ग्राम पंचायत की ओर से सड़क के दोनों तरफ के पक्के निर्माण हटाने के लिए लोगों को दो बार नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद लोगों ने अपने पक्के निर्माण नहीं हटाए। इसके बाद दांतारामगढ़ एसडीएम प्रतिभा वर्मा ने पलसाना नायब तहसीलदार महिपाल सिंह को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पक्के निर्माण तोड़ने के निर्देश दिए। बुधवार को नायब तहसीलदार महिपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पक्के निर्माण ध्वस्त करवा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed