{"_id":"5edbb1aa3e25d54266001dbd","slug":"hotel-shopping-mall-will-open-in-rajasthan-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1 : राजस्थान में सोमवार से खुल सकेंगे होटल-शापिंग मॉल, नियमों का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1 : राजस्थान में सोमवार से खुल सकेंगे होटल-शापिंग मॉल, नियमों का करना होगा पालन
Sat, 06 Jun 2020 08:39 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण लगभग दो महीने से बंद होटल, शापिंग मॉल, रेस्टोरेंट व क्लब सोमवार से खुल सकेंगे। राज्य सरकार ने इन्हें खोलने की सशर्त मंजूरी दी है। राज्य के गृह सचिव राजीव स्वरूप ने बताया कि अनलॉक-1 के दिशा निर्देशों के अनुसार ही इन गतिविधियों को अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
इन प्रतिष्ठानों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संबंद्ध दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट व क्लब को बैठने की व्यवस्था में छह फुट की दूरी सुनिश्चित करनी होगी। वहीं 'स्टेंडिंग टेबल' वाले फास्ट फूड रेस्टोरेंट को दो टेबल के बीच कम से कम आठ फुट की दूरी रखनी होगी।
विज्ञापन
एक टेबल पर दो से अधिक लोगों को बैठने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह होटलों व शापिंग मॉल को भी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन