फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hotel employee hanged in room Bharatpur Rajasthan News

Rajasthan: होटल के कर्मचारी ने कमरे में लगाई फांसी, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

Tue, 22 Nov 2022 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Nov 2022 09:30 PM IST
सार

भरतपुर में एक होटल कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी, उसने ऐसा क्यों किया अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Hotel employee hanged in room Bharatpur Rajasthan News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा रोड पर स्थित एक होटल में मंगलवार को युवक ने कमरे के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के जान देने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


चिकसाना थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक रवि (20) पुत्र रमेशचंद निवासी खाल पोस्ट घर साहनी जिला आगरा उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। तीन नवंबर को उसने होटल में नौकरी ज्वॉइन की थी। वह यहां स्वीपर का काम करता था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रवि ने सुबह कमरे की साफ-सफाई की थी। इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसने ऐसा क्यों किया फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया।  मोबाइल की सीडीआर और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की रवि के परिजनों को दी। जिसके बाद वह शाम को होटल पहुंचे। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अभी तक परिजनों की ओर से कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed