{"_id":"6414718fb50cacfa2c00e238","slug":"horrific-accident-between-car-and-motorcycle-in-nagaur-maternal-uncle-and-niece-died-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur Accident: कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजी की हुई मौत, एक की हालात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur Accident: कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजी की हुई मौत, एक की हालात गंभीर
Fri, 17 Mar 2023 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:26 PM IST
सार
नागौर में कोतवाली थाना क्षेत्र के अठियासन के पास ईनाणा से आ रही मोटरसाइकिल को अमरपुरा की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं, मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार की टक्कर से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में नागौर शहर के कोतवाली थाना इलाके के अठियासन के पास दोपहर एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। वहीं, दूसरी नाबालिग लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद नागौर से जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने घटना को लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार ईनाणा निवासी प्रकाश (30) मोटरसाइकिल से अपनी दो भांजियों को उनके गांव इंदास छोड़ने जा रहे थे। दोपहर दो बजे जब वह नागौर शहर के अठियासन के पास पहुंचे तो अमरपुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इनाणा निवासी प्रकाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इंदास निवासी नाबालिग सनम (16) की मौत हो गई। वहीं, दूसरी नाबालिग लक्ष्मी (14) की गंभीर हालत में नागौर के जेएलएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दी। दोनों मृतकों के परिजन नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचे हैं। मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
मृतकों के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया।
र