Rajasthan: कलाकारों के मानदेय बढ़ोतरी प्रस्ताव को राज्यपाल की मंजूरी, गोवा में होगा 2023 का ये कार्यक्रम
राज्यपाल कलराज मिश्र ने 2023 का 'फेस्टिवल ऑफ द नॉर्थ ईस्ट ओक्टेव कार्यक्रम' गोवा में करने की घोषणा की है। उन्होंने कलाकारों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासी परिषद और कार्यकारी परिषद की संयुक्त बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कलाकारों को सालों से दिए जा रहे मानदेय में समय के अनुसार बढ़ोतरी करने के निर्देश देते हुए इस संबंध में मौके पर ही प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। उन्होंने इस मौके पर केंद्र की ओर से 2023 का 'फेस्टिवल ऑफ द नॉर्थ ईस्ट ओक्टेव कार्यक्रम' गोवा में किए जाने की भी घोषणा की। संस्कृतिक केंद्र की ओर से दिए जाने वाले कोमल कोठारी पुरस्कार की 2.50 लाख रुपए की राशि एक से ज़्यादा लोगों को दिए जाने पर अब बांट कर नहीं दी जाएगी। दो कलाकार सेलेक्ट होने पर दोनों को ढाई-ढाई लाख रुपए राशि दी जाएगी।
पारंपरिक और लुप्त होती आदिवासी कलाओं के संरक्षण पर जोर
नॉर्थ ईस्ट के कलाकारों की कला प्रोत्साहन का यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। राज्यपाल मिश्र ने बैठक में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के तहत पारंपरिक और लुप्त होती आदिवासी कलाओं के संरक्षण, प्रलेखन और अलग-अलग कला रूपों के ज़्यादा से ज़्यादा प्रसार के लिए गंभीर होकर काम करने के भी निर्देश दिए।
गोवा में हुई पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासी परिषद और कार्यकारी परिषद
राज्यपाल मिश्र रविवार को गोवा में पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासी परिषद और कार्यकारी परिषद की संयुक्त बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र के तहत राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन दीव, दादरा नगर हवेली से जुड़ी लोक, पारंपरिक और आदिवासी कलारूपों के संरक्षण, कलाकारों की एक्सचेंज गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आयोजन गतिविधियों को बढ़ाने के साथ कल्चरल फ्रेंडशिप भाव बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ख्यात-विख्यात कलाकारों के अनुभवों और योगदान पर राइटिंग प्रोजेक्ट्स पर भी काम हो।
इससे पहले पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में महाराष्ट्र के कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव विकास खड़गे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्दराम जायसवाल भी मौजूद रहे। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव अमिता साराभाई ने बैठक में ऑनलाइन हिस्सा लिया। बैठक में केंद्र के सदस्य राज्यों- राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और केन्द्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली, दमन-दीव से शाषी निकाय और कार्यकारी निकाय के सदस्य शामिल हुए।