फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Honey trap in Sikar three ladies arrested taking one lakh rupees

Honey Trap in Sikar : झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दे मांगे 2.50 लाख रुपये, तीन महिला गिरफ्तार

Tue, 03 May 2022 06:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 03 May 2022 06:35 PM IST
सार

सीकर में हनीट्रैप मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं मॉल या दुकान से किसी के भी मोबाइल नंबर लेकर उन्हें शिकार बनाती थी।

विज्ञापन
Honey trap in Sikar  three ladies arrested taking one lakh rupees
हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार महिलाएं - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर के किशनगढ़ रेनवाल निवासी एक युवक को अनजान कॉल पर युवती से बातें करना महंगा पड़ गया। युवती ने युवक अपनी बातों में उलझाया और उसे खाटूश्यामजी मिलने के लिए बुला लिया। खाटूश्याम में युवती युवक को एक होटल में ले गई। जिसके अगले दिन ही युवती की मां ने युवक से ढाई लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

 

इस मामले में खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने एक 50 साल की महिला और दो युवतियों को युवक से एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि सोमवार को किशनगढ़ रेनवाल जिला जयपुर ग्रामीण निवासी 32 वर्षीय युवक राम सिंह ने थाना खाटू श्याम जी में एक परिवाद दिया। जिसमें उसने बताया कि 30 अप्रैल को उसके पास अनजान नंबर से एक युवती का कॉल आया। जिसने उसे जीजाजी संबोधित कर पहचानने के लिए कहा। नहीं पहचानने पर सुमन नाम बता कर खाटूश्यामजी मिलने के लिए बुलाया। उसी दिन वह युवती से मिलने के लिये खाटूश्यामजी चला गया।

विज्ञापन


खाटूश्यामजी में मिली युवती उसे एक होटल में ले गई। अगले दिन एक अन्य महिला ने युवक को कॉल कर अपने आपको सुमन की मां बताया और कहा कि कल तुम्हें और मेरी बेटी को मेरे जमाई ने देख लिया है, तुम आकर राजीनामा कर लो। जब वह युवक खाटूश्यामजी गया तो उन महिलाओं ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राष्ट्रदीप ने बताया कि परिवाद की सत्यता की जांच के बाद टीम गठित की गई। थानाधिकारी रिया चौधरी ने एक जाल बिछाया। युवक को एक लाख रुपये देकर महिलाओं की बताई गई जगह मण्डा चौराहे पर भेजा। जैसे ही उन महिलाओं ने युवक से पैसे लिए पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।


युवक से हनी ट्रैप के इस मामले में नारंगी देवी बावरिया पत्नी श्रवण लाल (50) निवासी सुंदरपुरा थाना रानोली सीकर, सुमन देवी बावरिया पत्नी सागर मल (20) निवासी चैनपुरा थाना खाटू श्याम जी और प्रेम देवी बावरिया पत्नी राजेश कुमार (20) निवासी बधाल थाना रेनवाल जिला जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है।


ऐसे बनाती हैं शिकार

गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं किसी भी प्रतिष्ठित मॉल या दुकान से किसी के भी मोबाइल नंबर लेकर उन्हें कॉल करती है। फिर वे शिकार को अपनी बातों में फंसा कर या कोई रिश्ता निकालकर कहीं मिलने के लिए बुलाती हैं। उसके बाद शिकार को बात करने के बहाने होटल लेकर जाती हैं। बाद में दुष्कर्म या अन्य झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे की मांग की जाती है। पहले भी इन महिलाओं ने कई अन्य जगह ऐसी वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है पर लोक लज्जा के कारण किसी भी पीड़ित ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed