{"_id":"5dc36e2c8ebc3e5b261234c7","slug":"honey-trap-a-soldier-arrested-in-rajasthan-for-providing-information-to-pak-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप: पाकिस्तान के हनी ट्रैप मे फंसे दो सैनिक गिरफ्तार, भेजा गया पांच दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप: पाकिस्तान के हनी ट्रैप मे फंसे दो सैनिक गिरफ्तार, भेजा गया पांच दिन के रिमांड पर
Thu, 07 Nov 2019 06:05 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 07 Nov 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पुलिस की खुफिया इकाई के अधिकारियों ने बुधवार को सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जवानों पर पाकिस्तान के आईएसआई की महिला एजेंट के झांसे में आकर भारतीय सेना के बारे में गोपनीय और रणनीतिक जानकारी साझा करने का आरोप है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के पोखरण में तैनात जवान विचित्र बेहरा पर शक के आधार पर नजर रखी जा रही थी। वहीं एक अन्य जवान लांस नायक रवि वर्मा को भी मंगलवार को जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया। एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने बताया कि दोनो जवान फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी आईएसआई की महिला एजेंट के मोहपाश में फंसकर भारतीय सेना के बारे में उसे गोपनीय जानकारी दे रहा था।’
विज्ञापन
Army Sources: Two Indian Army personnel including Lance Naik Ravi Verma and Sepoy Vichitra Behera have been arrested by Rajasthan Police after they were virtually honeytrapped by Pakistani intelligence operatives over social media. (1/3)
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 7, 2019
उन्होंने बताया कि ‘जांच में विचित्र बेहरा के इन गोपनीय जानकारियों के बदले में पाकिस्तानी एजेंट से धनराशि मांगने तथा वांछित राशि अपने बैंक खाते में हस्तांतरित कराने का पता चला।’ पूछताछ के दौरान बेहरा ने खुलासा किया कि ‘पाकिस्तानी एजेंट फेसबुक के माध्यम से लगभग दो वर्ष पूर्व उससे दोस्ती की थी। यह महिला शुरुआत में उससे फेसबुक पर चैट करती थी और वीडियो कॉलिंग के जरिये भी उसके संपर्क में थी।’