{"_id":"572a74414f1c1b51795cdaf9","slug":"home-ministry-team-to-visit-raj-border-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था देखेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था देखेगी टीम
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 05 May 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा
- फोटो : PTI
पठानकोट आतंकी हमले के बाद राजस्थान में पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गृह मंत्रालय का दल बुधवार को जोधपुर पहुंच गया।
विज्ञापन
दल के सदस्य बृहस्पतिवार को सीमा क्षेत्र का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार यह दल सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से सीमा सुरक्षा में आ रही परेशानियों व संसाधनों पर चर्चा करेगा।
विज्ञापन
दल जैसलमेर से शुरू होकर बाड़मेर, बीकानेर व श्रीगंगानगर जिले में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेगा।