फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   home in madhyapradesh, doors open in rajasthan

घर MP में, दरवाजा खुलता है राजस्थान में

Mon, 03 Mar 2014 03:22 PM IST
Updated Mon, 03 Mar 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
home in madhyapradesh, doors open in rajasthan

क्या ऐसा हो सकता है कि कोई घर हो मध्यप्रदेश में लेकिन उसका दरवाजा राजस्थान में खुलता हो। लेकिन मध्यप्रदेश राजस्थान सीमा पर कई कस्बों के हाल बड़े अजीब हैं।

विज्ञापन


सीमा के एक ओर मप्र का भैसोदामंडी है तो दूसरी ओर राजस्थान का भवानीमंडी। कुछ घरों के हाल तो ऐसे हैं कि मकान मप्र में है लेकिन उसका मुख्य दरवाजा राजस्थान में खुलता है। भैसोदामंडी के लोगों ने कुछ साल पहले भवानीमंडी में शामिल होने की मांग की थी जिस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


यहां कस्बे एकदम सीमा पर हैं। कई गलियां ऐसी हैं जिनको देखकर अंदाजा भी नहीं नहीं लगाया जा सकता कि ये कौन से प्रदेश का इलाका है, रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क मध्यप्रदेश में बैठता है और टिकट कटाने वाले यात्री राजस्थान की सीमा में खड़े होकर टिकट कटाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों राज्यों में वोट डालते हैं लोग

home in madhyapradesh, doors open in rajasthan

लोकसभा चुनाव दोनों ओर होने हैं। एक ओर, मध्यप्रदेश का संसदीय क्षेत्र मंदसौर है, तो दूसरी ओर राजस्थान का झालावाड़। यहां ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने दोनों ओर मतदाता पहचान पत्र बना रखे थे। ऐसे 54 लोगों को दोनों ओर चिह्नित किया गया। कई बार चुनाव में लोग दोनों तरफ वोट डालते हैं।

दोनों राज्यों की सीमा होने के कारण यहां लोग कई तरह के फायदे उठा रहे हैं। राजस्थान में शराब की दुकानें 8 बजे बंद हो जाती हैं लेकिन मप में 11 बजे तक खुली रहती हैं। ऐसे में राजस्थान की भवानी मंडी के नशाखोर 8 बजे बाद नशे के लिए मप्र की भैसोदामंडी चले जाते हैं।

व्यापारी करों के खेल में फायदा उठा रहे हैं। कई व्यापारियों ने सीमा के दोनों ओर अपने गोदाम बना रखे हैं। झालावाड़ जिले के कई बड़े कारोबारी ऐसे हैं जिन्होंने भवानीमंडी में गोदाम बना रखा है और मप्र में अवैध रूप से बिना कर चुकाए माल भेज देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed