फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   holi celebration in city palace in jaipur

पहले यहां, फिर पूरे शहर में मंगलती है होली

Sat, 11 Mar 2017 03:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in city palace in jaipur
सबसे पहले यहां मंगलती है होली - फोटो : अमर उजाला
 होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाएगा। जयपुर के पुराने शहर की होली की सबसे बड़ी खासियत है यहां होने वाली होली की पूजा। राजे रजवाड़े भले ही खत्म हो गए हों, लेकिन सालों बाद भी होली की पूजा वहीं सबसे पहले होती है, वहीं होलिका दहन किया जाता है। एक के बाद एक करके पूरे शहर में उस होलिका की आंच से पूरे शहर में होलिका दहन होता है। यह परम्परा बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन


परम्पराओं की मानें तो सिटी पैलेस में सबसे पहले होलिका दहन होता है। यहां होलिका दहन करने के बाद उसके नजदीक की होलिका का दहन यहां से आंच ले जाकर किया जाता है। इसी तरह आगे की होलिका पर यहां से आंच ले जाई जाती है। एक एक करके पूरे शहर में ही देर में होलिका दहन हो जाता है।
विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि सिटी पैलेस में होलिका दहन होने की चंद मिनटों में ही पूराने शहर में तेजी के साथ होलिका दहन हो जाता है। जयपुर शहर में इस बार होलिका दहन शाम 06:30 से 08:23 तक होगा। इस दौरान दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त माना गया। यह करीब 1 घंटा 53 मिनट्स तक रहेगा। इस बीच सबसे पहले सिटी पैलेस में होलिका दहन होगा और कुछ ही देर में पूरे शहर में होली मंगलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed