फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   History sheeter arrested with illegal country made pistol

Udaipur: दो जिलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर अवैध देशी पिस्टल समेत गिरफ्तार, बदमाश पर 26 आपराधिक प्रकरण दर्ज

Mon, 06 Feb 2023 08:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Feb 2023 08:24 AM IST
सार

उदयपुर में अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने की कार्रवाई। पुलिस ने सूचना के आधार पर योजना के तहत हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा।

विज्ञापन
History sheeter arrested with illegal country made pistol
गोवर्धन विलास थाना पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने शनिवार रात नाकाबंदी में एक संदिग्ध स्विफ्ट कार में सवार हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर मोबिन उर्फ बोबिन उर्फ रोबिन को गिरफ्तार कर एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

विज्ञापन


एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया और सीओ गिर्वा भूपेंद्र के सुपरविजन में थानाधिकारी गोवर्धन विलास संजीव स्वामी मय टीम द्वारा आसूचना के आधार पर जोगी तालाब जाने वाले 200 फीट रोड पर संदिग्ध स्विफ्ट कार से हिस्ट्रीशीटर मोबिन को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

 
अपहरण व आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित
थाना गोवर्धन विलास का हिस्ट्रीशीटर मोबिन उदयपुर जिले के थाना टीडी में आर्म्स एक्ट एवं थाना स्वरूपगंज जिला सिरोही में अपहरण के मामले में काफी लंबे समय से वांछित चल रहा है। इस पर उदयपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास के कुल 26 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed