फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Droupadi Murmu in Rajasthan News: President Draupadi Murmu Visits Khatu Shyam Darbar

Rajasthan New: महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने किए बाबा खाटू श्याम के दर्शन, मंदिर की विजिटर बुक में लिखे अपने अनुभव

Fri, 14 Jul 2023 05:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Jul 2023 05:22 PM IST
सार

President Draupadi Murmu in Rajasthan: एयरफोर्स के Mi-17 हेलिकॉप्टर से खाटूश्यामजी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। 30 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला बाबा खाटू श्याम के दरबार पहुंचा।

विज्ञापन
Droupadi Murmu in Rajasthan News: President Draupadi Murmu Visits Khatu Shyam Darbar
राष्ट्रपति मुर्मू ने किए बाबा खाटू श्याम के दर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर के खाटू श्याम जी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा श्याम के दर्शन किए। राज्यपाल कलराज मिश्र, मंत्री शकुंतला रावत भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने आज दोपहर करीब एक बजे सीकर जिले के खाटू श्याम जी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद रहे। जयपुर से इंडियन एयर फोर्स के mi-17 हेलिकॉप्टर से मुर्मू सीकर पहुंचीं। यहां से वे काफिले के साथ मंदिर पहुंचीं। मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती और प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




30 से ज्यादा गाड़ियों काफिले में रही मौजूद 
राष्ट्रपति के दौरे के चलते आज खाटू में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वे 30 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ मंदिर पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा श्याम के मंदिर में ही प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर की विजिटर बुक में अपने अनुभव को भी लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed