फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hindu women displaced from Pakistan are making masks for livelihood in Jodhpur

पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू महिलाएं जोधपुर में आजीविका के लिए बना रही हैं मास्क

Sun, 31 May 2020 09:02 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 31 May 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Hindu women displaced from Pakistan are making masks for livelihood in Jodhpur
मास्क - फोटो : instagram

कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान के विस्थापित हिंदू समुदाय के लिए कपड़े के मास्क की सिलाई यहां एक संगठित विनिर्माण केंद्र में तब्दील हो गई है, जहां 70 से अधिक महिलाएं काम करती हैं।

विज्ञापन


इससे विस्थापित समुदाय की महिलाओं को आजीविका का न सिर्फ एक उपयुक्त साधन मिला है, बल्कि इसने ऐसे समय उम्मीद की किरण भी दिखाई है, जब कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते असंगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन


समुदाय के हितों के लिए संघर्ष करने वाली ‘यूनिवर्सल जस्ट एक्शन सोसाइटी’ के सचिव हिंदू सिंह सोढा ने कहा कि हमें नहीं पता था कि हमारे समुदाय के सदस्यों को हमारी खुद की महिलाओं द्वारा मास्क उपलब्ध कराने की पहल उनके लिए आजीविका का उपयुक्त साधन बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोढा ने कहा कि शुरू में समुदाय के सदस्यों के लिए 12 हजार मास्क बनाने की योजना थी, लेकिन जल्द ही मेडिकल स्टोर, उद्योगों और अन्य क्षेत्रों से मास्क के लिए मांग शुरू हो गई। सोसाइटी और समुदाय के नेताओं की मदद से यह पहल संगठित विनिर्माण केंद्र के रूप में तब्दील हो गई और रोजगार का अच्छा साधन बन गई। महिलाएं सूती कपड़े से तीन परत वाले अच्छे मास्क बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed