{"_id":"63d8f09348c22624c32e6bb3","slug":"hindu-society-recited-hanuman-chalisa-at-kota-divisional-commissioner-office-in-support-of-dhirendra-shastri-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा हिंदू समाज, संभागीय आयुक्त कार्यालय में किया हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा हिंदू समाज, संभागीय आयुक्त कार्यालय में किया हनुमान चालीसा का पाठ
Tue, 31 Jan 2023 04:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 31 Jan 2023 04:12 PM IST
सार
कोटा संभाग के साधु-संतों और हिंदू संगठनों ने मंगलवार को बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में संभागीय आयुक्त कार्यालय पर सामूहिक तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में कोटा संभाग के हिंदू समाज ने सामूहिक तौर पर संभागीय आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। हिंदू समाज ने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में कार्यालय में ही सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
दो महीने पहले पंडित आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर नागपुर की अंधविश्वास उन्मूलन समिति की ओर से पाखंडी और जादूगर बताया गया था। उसके विरोध में पूरे देशभर के सनातनियों, साधु-संतों में रोष व्याप्त हो गया। सभी अपने-अपने स्तर पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पक्ष में समर्थन जाहिर कर रहे हैं। इसके लिए सनातनियों और हिंदू संगठनों के की ओर से सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कोटा संभाग के साधु-संतों और हिंदू संगठनों ने इकट्ठा होकर बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में संभागीय आयुक्त कार्यालय पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी लोगों ने इस मौके पर विरोधियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी हिंदू संगठन पर किसी भी प्रकार की कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।