फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hindu organizations protested against arrest of female leader in Bhilwara

Rajasthan: महिला नेत्री की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, भीलवाड़ा बंद का आह्वान

Thu, 26 May 2022 04:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 26 May 2022 04:22 PM IST
सार

भीलवाड़ा में आदर्श तापड़िया हत्याकांड के विरोध में चल रहे धरने में भाजपा नेत्री ने समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Hindu organizations protested against arrest of female leader in Bhilwara
भीलवाड़ा में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीलवाड़ा में आदर्श तापड़िया हत्याकांड मामले में कलेक्ट्रेट के बाहर धरने में गुरुवार को एक बार फिर से हंगामा हो गया। दो दिन पहले भाजपा की महिला नेता ने समुदाय विशेष पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके विरोध में शहर विधायक सहित भाजपा नेता और हिन्दू संगठनों के नेता कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए। वहीं उन्होंने भीलवाड़ा बंद का आह्वान किया है।

विज्ञापन


शहर में वार्ड 3 से भाजपा पार्षद पद की प्रत्याशी कोमल मेहता ने कलेक्ट्रेट के आगे आदर्श तापड़िया हत्याकांड के लिए चल रहे धरने में अपना भाषण दिया था। इस भाषण में कोमल ने एक समुदाय पर टिप्पणी की। इसका वीडियो सामने आने के बाद मारुति नगर निवासी सिकंदर अली ने कोमल के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने कोमल को गुरुवार को घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस अभी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। इसको लेकर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी कोतवाली थाने पहुंच गए और विरोध जताया। 

विज्ञापन


भाजपा नेता कोमल की गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा के सभी कार्यकर्ता और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कोतवाली के बाहर इक्कठा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी के नेतृत्व में कोमल की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सभी वहां पर सीढ़ियों पर ही बैठ गए। इस दौरान विधायक की एसडीएम ओम प्रभा से झड़प भी हो गई। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैठ कोमल की रिहाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल तैनात
पुलिस ने कोमल मेहता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। गिरफ्तारी के विरोध में भीलवाड़ा में अधिकांश बाजार बंद हैं। पुलिस ने एहतियात पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है।


क्या है मामला
भीलवाड़ा के भोपालपुरा रोड निवासी ओमप्रकाश तापड़िया का बेटा आदर्श तापड़िया (20 साल) शास्त्री नगर में ही व्यापार करता था। आदर्श ने आरोपी पक्ष से पैसे उधार लिए थे। पैसे नहीं लौटाने पर  आरोपी पक्ष ने आदर्श को चाकू से वार कर हत्या कर दी । वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed