{"_id":"6419d38bd14878f319090456","slug":"hindoli-medical-college-admission-alert-100-seats-approved-for-mbbs-students-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS Admissions: हिंडोली मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए 100 सीटें स्वीकृत, सत्र 2023-24 से मिलेगा एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBBS Admissions: हिंडोली मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए 100 सीटें स्वीकृत, सत्र 2023-24 से मिलेगा एडमिशन
Tue, 21 Mar 2023 09:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 21 Mar 2023 09:26 PM IST
सार
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की मंजूरी के बाद अब जुलाई 2023 से हिंडोली मेडिकल कॉलेज में मेडिकल स्टूडेंट्स की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। वहीं, मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज बनने से जिलेवासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
हिंडोली मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से एमबीबीएस स्टूडेंट्स के लिए 100 सीटें स्वीकृत कर दी गई हैं। विद्यार्थी 2023-24 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह मेडिकल कॉलेज हिंडोली उपखंड क्षेत्र के तालाब गांव के पास बन रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की मंजूरी के बाद अब जुलाई 2023 से यहां पर मेडिकल स्टूडेंट्स की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने एक आदेश जारी कर बूंदी मेडिकल कॉलेज तालाब गांव में इस वर्ष 2023-24 में 100 मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए प्रवेश देने की स्वीकृति दी है। राजस्थान के युवा मामले, खेल, सूचना और जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दाखिले होने से क्षेत्र के युवा अब अपने जिले में ही मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
‘जिलेवासियों को मिलेंगी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार बढ़ेंगे’
मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज बनने से जिलेवासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यहां पर नियम कायदे अन्य मेडिकल कॉलेज की तरह रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिंडोली-नैनवां क्षेत्र के साथ ही यह पूरे बूंदी जिले के लिए हर्ष और खुशी की बात है।
विज्ञापन