{"_id":"620637ea437be7160b2bce17","slug":"hijab-controversy-started-from-karnataka-now-reaches-jaipur-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब विवाद राजस्थान पहुंचा: निजी कॉलेज में बुर्का पहन कर आईं छात्राओं को रोकने पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजाब विवाद राजस्थान पहुंचा: निजी कॉलेज में बुर्का पहन कर आईं छात्राओं को रोकने पर परिजनों का हंगामा
Fri, 11 Feb 2022 03:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Feb 2022 03:48 PM IST
सार
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद और राजस्थान भी पहुंच गया है। जयपुर के एक निजी कॉलेज में कुछ छात्राओं के बुर्का पहनने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे शांत करा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब राजस्थान पहुंच गया है। जयपुर के चाकसू स्थित एक निजी कॉलेज में कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर पहुंची, यहां कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें यूनीफॉर्म पहनकर आने की सलाह दी। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस ने छात्राओं और उनके परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
दरअसल, जयपुर के चाकसु स्थित निजी कॉलेज में पढ़ने वाली विशेष समुदाय की कुछ छात्राएं शुक्रवार को हिजाब पहनकर आ गईं। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि सभी को यूनीफॉर्म में ही आना चाहिए, इस बात पर छात्राओं ने अपने परिजनों को कॉलेज बुला लिया। बुर्का पहनने से रोकने की बात पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद की स्थिति बनते देख कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। इस विवाद को लेकर कॉलेज प्रशासन और पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
तो और बढ़ सकता है विवाद
सूत्रों के अनुसार कॉलेज प्रशासन प्रयास कर रहा है कि इस तरह का कोई भी विवाद छात्र-छात्राओं के बीच शुरू न हो। एक तरफ से इस तरह की कोई नई चीज शुरू होगी तो दूसरी तरफ से इसकी प्रतिक्रिया भी देखने को मिलेगी। ऐसे कॉलेज प्रशासन की हर संभव कोशिश है कि यह विवाद आगे न बढ़े। उधर, इस तरह का मामला सामने आने के बाद दूसरे समुदाय के छात्र-छात्राएं भी अपने-अपने अनुसार विशेष कपड़े पहनकर कॉलेज आने का विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन