{"_id":"621dd92d9e6f4525af21dbd0","slug":"high-speed-pickup-overturned-on-the-road-in-ajmer-fire-broke-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गोवंश लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप पलटी, तेज धमाके के साथ सड़क पर धू-धू कर जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गोवंश लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप पलटी, तेज धमाके के साथ सड़क पर धू-धू कर जली
Tue, 01 Mar 2022 01:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:58 PM IST
सार
अजमेर के केकड़ी में गोवंश को ले जा रहा एक तेज रफ्तार पिकअप बीच सड़क पर पलट गया और उसमें आग लगी गई। इसके बाद पिकअप बीच सड़क पर जलती रही। गनीमत यह रही कि राहगीरों ने पिकअप से गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन
पहले पिकअप में लगी आग, फिर हुआ धमाका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के केकड़ी में सोमवार देर रात गोवंश से भरी एक पिकअप में आग लग गई। आसपास के लोगों ने गोवंश को बाहर निकाल लिया। आग में जल रहे पिकअप में धमाका होने से आपसाप के लोग डर गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक पिकअप वाहन बुरी तरह जल गया था।
जानकारी के अनुसार हादसा देर रात जयपुर-भीलवाड़ा बाईपास मार्ग पर बागवान होटल के सामने हुआ। यहां गोवंश लेकर आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप असंतुलित होकर सड़क मार्ग पर पलट गई। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। तेज धमाके के साथ पिकअप धू-धू कर जलने लगी। लोगों ने हादसे की सूचना दमकल और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि पिकअप में करीब पांच गोवंश सवार थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने सुरक्षित बचा लिया था।