फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   High speed dumper crushed two bike riders in Sehore death

Madhya Pradesh: तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवार युवकों को कुचला, मौके पर मौत, एक घंटे जाम रहा स्टेट हाईवे 

Mon, 13 Jun 2022 10:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 13 Jun 2022 10:41 PM IST
सार

घटना के बाद आक्रोशित भीड़ डंपर में आग लगाने को उतारू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात काबू पर आगजनी की घटना को रोक लिया।

विज्ञापन
High speed dumper crushed two bike riders in Sehore death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर में सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा सोमवार को इंदौर रोड स्टेट हाईवे पर हुआ। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तत्काल बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई और डंपर पर पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कर दोनों शवों को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी लोग शांत नहीं हुए। लोगों की भीड़ ने एक घंटे से भी अधिक समय तक स्टेट हाईवे पर जमी रही। इस कारण वहां जाम लगा रहा और लोग भी परेशान होते रहे।  
विज्ञापन


युवक के सिर पर चढ़ गया टंपर का टायर 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंदौर की ओर से आ रहे डंपर की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं बाइक सवार दोनों युवक भी गलत साइड से रोड क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान वह डंपर के नीचे आ गए। जिससे एक युवक आशिफ पिता अब्दुल सलीम खान (22) निवासी नसरुल्लागंज का सिर डंपर के टायर के नीचे आ गया। वहीं, दूसरे युवक असलान पिता अंसार खां (14) निवासी चकल्दी की भी डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर में आग लगाने को उतारू हो गए लोग
घटना के बाद आक्रोशित भीड़ डंपर में आग लगाने को उतारू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को काबू पर आगजनी की घटना को रोक लिया। साथ ही पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत किया और डंपर को थाने लाकर खड़ा कर दिया। वहीं, दोनों मृतकों का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।  


लगातार हो रहे हादसे 
बता दें कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन आए दिन लोगों की जान ले रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में डंपर और ट्रक की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी घटना स्थानीय सेट्रंल बैंक के सामने घटित हुई, जिसमें एक युवक की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई थी। इन दोनों हादसों को अभी शहरवासी भूले भी नहीं थे कि सोमवार को इंदौर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने फिर दो बाइक सवार युवकों कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed