{"_id":"64a17495cc386a068c08cf53","slug":"heroin-worth-rs-50-crore-seized-from-pakistan-in-barmer-11-packets-recovered-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पाकिस्तान से आई 50 करोड़ की हेरोइन, बाड़मेर से सबे बॉर्डर के पास मिले 11 पैकेट, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पाकिस्तान से आई 50 करोड़ की हेरोइन, बाड़मेर से सबे बॉर्डर के पास मिले 11 पैकेट, जांच जारी
Sun, 02 Jul 2023 06:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:29 PM IST
सार
पाकिस्तान पार से आई 50 करोड़ की हेरोइन बाड़मेर बॉर्डर एरिया के एक गांव से बरामद की गई है। जांच एजेंसियों को हेरोइन के 11 पैकेट मिले हैं जो एक इंटरनेशनल कॉफी ब्रांड के पैकेट में थे। मामले को लेकर एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बरामद किए गए हेरोइन के पैकेट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर से सटी पाकिस्तान सीमा के पास से बीएसएफ, एनसीबी और स्थानीय पुलिस ने हेरोइन के 11 पैकेट बरामद किए हैं। सुरक्षा एजेंसिंयों से मिले इनपुट के आधार पर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के केलनोर इलाके के एक गांव में ये संयुक्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
बॉर्डर के सिर्फ 150 मीटर दूर एक खेत से ये हेरोइन बरामद की गई है। हेरोइन के 11 पैकेट इंटरनेशनल कॉफी ब्रांड के पैकेट में पैक किए गए थे। बरामद की गई हेरोइन हाई क्वालिटी की है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 55 करोड़ रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, बाड़मेर में पाकिस्तान बॉर्डर से हेरोइन की खेप आने की सूचना सुरक्षा एजेंसिंयों द्वारा दी गई थी। जिसके अधार पर बीएसएफ, एनसीबी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के बिजराड़ थाना अंतर्गत हूरों का तला गांव में एक पेड़ के नीचे छिपाकर रखे गए 2 बैगों में से हेरोइन के 11 पैकेट बरामद किए। ये हेरोइन इंटरनेशनल कॉफी ब्रांड के पैकेट में पैक थे। इस हाई क्वालिटी की हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 करोड़ रुपए के करीब आंकी गई है। जांच एजेंसियां ने हेरोइन को लेकर जांच शुरू कर दी है।