फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   hema malini did not get ticket for jaipur

जयपुर का टिकट नहीं मिल सका हेमा मालिनी को

Wed, 30 Jan 2013 02:30 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 30 Jan 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
hema malini did not get ticket for jaipur

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - 2013 (जिफ) का उद्घाटन फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी नहीं कर पायेंगी। आयोजकों के अनुसार हेमा मालिनी को जयपुर के लिये हवाई टिकट नहीं मिल सका है। इसके चलते जिफ उद्घाटन अब अभिनेत्री शर्मिला टैगोर करेंगी।

विज्ञापन


भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने पर जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ 30 जनवरी को गोलछा सिनेमा में होना है। इसके उद्घाटन के लिये हेमा मालिनी को आमंत्रित किया गया था और उन्होंने इसके लिये हामी भी भर दी थी। अब जिफ का उद्धाटन शर्मिला टैगोर करेंगी। मालूम हो कि जिफ का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी शर्मिला को ही दिया जा रहा है।  
विज्ञापन


सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान सिनेमा से जुडे विभिन्न विषयों पर 16 कार्यशालाएं आयोजित होंगी। जिनमें सिनेमा से जुडे प्रकाश चौकसे, कोमल नाहटा, अरुण दत्त, बीबी नागपाल, प्रसून सिन्हा तथा संतोष जैन जैसे अनुभवी लोग भी हिस्सा लेंगे। जिफ का उद्घाटन समारोह 30 जनवरी को शाम 5 बजे गोलछा सिनेमा में आयोजित होना है। समारोह में उद्घाटन फिल्म के रूप में ओमपुरी और शर्मीला टैगोर अभिनीत 'लाइफ गोज ओन' प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में इस बार जयपुर के आठ विभिन्न स्थलों पर कुल ग्यारह स्क्रीन के माध्यम से 217 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। दर्शक गोलछा सिनेमा, चेंबर भवन, गोलछा ट्रेड सेंटर, महारानी कॉलेज, एमजीडी स्कूल, स्पेस, फन सिनेमा और पर्ल एकेडमी में यह फिल्में देख सकेंगे। यहां दिखाई गई फिल्मों में से विभिन्न श्रेणियों में कुल 28 फिल्मों को पुरस्कृत किया जायेगा। जिनका चयन ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त फिल्मकार मार्क बाशीत की अध्यक्षता वाली चौदह लोगों की अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed