फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   he did not resign in the case of rape, then they killed the girl's father

बलात्कार के केस में राजीनामा नहीं किया तो युवती के पिता को मार डाला 

Sun, 12 Mar 2017 05:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 12 Mar 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
he did not resign in the case of rape, then they killed the girl's father
demo pic - फोटो : अमर उजाला
चुरु जिले में सादुलपुर में बीती देर रात को दुष्कर्म के मामले में पीड़िता युवती  के पिता की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी और परिजनों के मुताबिक हत्या की वजह दुष्कर्म के केस में राजीनामा नहीं करना था। जिस पर पिछले लंबे अरसे से आरोपियों ने राजीनामा करने का दबाव डाल रखा था।
विज्ञापन

 
सादुलपुर पुलिस ने बताया कि हत्या का शिकार मानसिंह राजपूत (40) को शनिवार शाम को गांव में रहने वाला महेश शर्मा अपनी बाइक पर बैठाकर कहीं लेकर गया था। इसके बाद रविवार को तड़के स्थानीय ग्रामीणों ने एक खेत में मानसिंह का शव पड़ा होने की सूचना परिजनों को दी। पुलिस—परिजनों के वहां पहुंचने पर घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहां खेत में मान सिंह का शव पड़ा था। उनके चेहरा जमीन में दबा हुआ था इससे चेहरे पर मिट्टी लगी हुई था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।  जहां ग्रामीणों ने मानसिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं होंगे देंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले मानसिंह की बेटी से दुष्कर्म हुआ था। उसके तीन बच्चे भी है। इनमें एक बेटी 28  अगस्त 2015 क्लास का एग्जाम देने जा रही थी। तभी को पीड़िता को गांव के ही तीन बदमाश अगवा कर ले गए और दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने नरपत सिंह सहित दो आरोपियों को गिरपफ्तार कर लिया। दोनों अभी जेल में हैं वहीं एक आरोपी विकास अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मान सिंह के परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी उन पर इस मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने मान सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed