फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Haryana Deputy CM Dushyant Chautala attacked Gehlot government on red diary

Rajasthan: डिप्टी CM चौटाला बोले- JJP की चाबी से खुलेगा चुनाव का ताला, लाल डायरी में गहलोत सरकार के काले कारना

Thu, 07 Sep 2023 09:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Sep 2023 09:21 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। इसकी जिम्मेदार प्रदेश की कांग्रेस सरकार है। महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले बढ़े हैं और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

विज्ञापन
Haryana Deputy CM Dushyant Chautala attacked Gehlot government on red diary
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार से हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस राज में प्रदेश में माइनिंग माफिया हावी है, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़े हैं और राजस्थान पेपर लीक में पूरे देश में नंबर-1 बन गया है। डिप्टी सीएम चौटाला ने लाल डायरी को लेकर भी गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- सबको पता है कि लाल डायरी में गहलोत सरकार के काले कारनामे छिपे है।

विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला गुरुवार को जयपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में जेजेपी मजबूती के साथ ताल ठोकेगी। बेहतर चुनाव परिणाम और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से राजस्थान विधानसभा का ताला जेजेपी के चुनाव चिंह ताला खुलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जेजेपी का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ रहा है। नए साथियों के जुड़ने से पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। इसकी जिम्मेदार प्रदेश की कांग्रेस सरकार है। महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले बढ़े हैं और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में माइनिंग माफिया हावी है, उन्हें सरकार का कोई खौफ नहीं है। ऐसा लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस का नहीं, भ्रष्टाचारियों का माफियाराज चल रहा हो। उन्होंने कहा- सबको पता है कि इस सरकार के काले कारनामे लाल डायरी में बंद हैं।  प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कारगुजारियों का ब्याज समेत हिसाब करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा- पिछले साढ़े चार साल में गहलोत सरकार ने शासन और प्रशासन का जो बेड़ा गर्क किया है वह सबको पता है। नौकरियों में भेदभाव किया जा रहा है और पेपर लीक के मामले में राजस्थान पूरे देश में नंबर-1 बन गया है।  कांग्रेस सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। युवा वर्ग पेपर लीक होने से परेशान है और उन्हें बार-बार परीक्षाओं का सामना करना पड़ रहा है।  

दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान के लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश की खुशहाली के लिए वे जेजेपी का साथ दें। हरियाणा की तरह राजस्थान में प्राइवेट सेक्टर में युवाओं को नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण, महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी। किसानों के लिए बेहतर फसल खरीद, भुगतान प्रक्रिया, अच्छी मंडी व्यवस्था और फसल खराबे का उचित मुआवजा देने की व्यवस्था की जाएगी।


चौटाला ने कहा कि राजस्थान से उनका नाता बहुत पुराना है। जननायक चौधरी देवीलाल सीकर लोकसभा से सांसद बनकर देश के उपप्रधानमंत्री बने थे। उनके पिता जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला दातारामगढ़ और नोहर से विधायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि जननायक देवीलालजी को नमन करने के लिए जेजेपी 25 सितंबर को उनकी जयंती सीकर में 'किसान विजय सम्मान दिवस' के रूप में मनाएगी। ये कार्यक्रम किसान, जवान और महिलाओं के सम्मान को समर्पित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed