गुर्जरों से नहीं मिल पाए हार्दिक, एयरपोर्ट पर ही पुलिस हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर आरक्षण की मांग करने वालों से मुलाकात करने जयपुर पहुंचे हार्दिक पटेल को जयपुर एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। पुलिस ने एस्कार्ट कर उन्हें अजमेर होते हुए उदयपुर के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हार्दिक पटेल एक ही फ्लाइट में दिल्ली से जयपुर पहुंचे थे। पुलिस को इसकी पहले से ही सूचना थी। पुलिस ने पटेल को जयपुर नहीं रुकने दिया और कहा कि वे सीधे उदयपुर चले जाएं।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस को शक था कि गुर्जरों से मिलने से जयपुर में हंगामा हो सकता है। न्यायालय के आदेश के कारण पटेल को गुजरात छोड़कर फिलहाल उदयपुर रहना पड़ रहा है। इस घटना के बाद हार्दिक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ ज्यादती की। पटेल ने ट्विट किया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्होंने कोई गिरफ्तारी नहीं की।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसबीसी आरक्षण से गुर्जर समाज वंचित हो गया था
गुर्जर बोले- 50 प्रतिशत के भीतर दो आरक्षण
गुर्जर समुदाय ने सरकार से मांग की है कि उन्हें 50 प्रतिशत की सीमा के भीतर ही आरक्षण दिया जाए। पिछले दिनों राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसबीसी आरक्षण से गुर्जर समाज वंचित हो गया था।
राजस्थान सरकार के तीन मंत्रियों ने शुक्रवार को गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। जिसमें सरकार ने कहा कि वह गुर्जरों को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सारे प्रयास किए जाएंगे।
उधर गुर्जर नेताओं का कहना था कि हमें 50 प्रतिशत की सीमा में ही पांच प्रतिशत अलग आरक्षण दिया जाए। गुर्जर नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने बताया कि सरकार ने 15 जनवरी तक का समय मांगा है, हम 15 जनवरी तक इंतजार करेंगे।