{"_id":"674de093701d6a04d0026db9","slug":"town-police-arrested-an-elderly-woman-with-revolver-and-gun-in-hanumangarh-case-registered-under-arms-act-for-not-getting-permit-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2377529-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News : बिना परमिट के लाइसेंसी हथियार रखने पर बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, थैले में थी बंदूक और रिवॉल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News : बिना परमिट के लाइसेंसी हथियार रखने पर बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, थैले में थी बंदूक और रिवॉल्वर
Tue, 03 Dec 2024 08:54 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:54 AM IST
सार
हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने बंदूक और रिवॉल्वर ले जा रही एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। पंजाब के फरीदकोट जिला निवासी महिला के पास अपने लाइसेंसी हथियारों को पंजाब राज्य के बाहर ले जाने का कोई परमिट नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले में टाउन पुलिस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 12 बोर की बंदूक और 32 बोर की रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने अपने लाइसेंसी हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक परमिट नहीं लिया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो मंडी निवासी गुरदेव कौर (80) गंगागढ़ गांव के सर्वजीत सिंह (43) के घर के बाहर हथियार लेकर बैठी थी, जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। इसके बाद एसआई रचना बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। जांच के दौरान उनके पास 12 बोर की बंदूक और एक थैली में 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में महिला ने दावा किया कि दोनों हथियार लाइसेंसी हैं लेकिन उनके पास इन हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने इसे आर्म्स रूल्स का उल्लंघन मानते हुए मामला दर्ज किया और दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन