Hanumangarh: मारपीट कर गल्ले से निकाले तीस हजार रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में दो बदमाशों ने की वारदात
Hanumangarh: हनुमानगढ़ में बदमाशों द्वारा एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से तीस हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने मारपीट और छीनाझपटी के आरोप संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल जसवंत सिंह को सौंपी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ में दो बदमाश एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान में घुस गए। बदमाशों ने पहले दुकान मालिक से मारपीट की फिर गल्ले से तीस हजार रुपए निकालकर फरार हो गए। पीड़ित ने सदर थाने में एक नामजद और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार राजकुमार (38) पुत्र यशपाल सुथार निवासी वार्ड 5, गांव धोलीपाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि गांव धोलीपाल में धामु इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से उसकी दुकान है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
मंगलवार की शाम 5-6 बजे के बीच गांव का ही अनिल जाखड़ एक अन्य व्यक्ति के साथ उसकी दुकान में घुसा और उससे व दुकान में काम करने वाले प्रमोद के साथ मारपीट की। मारपीट कर दोनों लोग दुकान के गल्ले से तीस हजार रुपए निकालकर भाग गए। पुलिस ने मारपीट और छीनाझपटी के आरोप संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल जसवंत सिंह को सौंपी है।