फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Rajasthan News: The morale of vehicle thieves is high, criminals stole trucks along with other vehicles

Rajasthan News: वाहन चोरों के हौसले बुलंद, अलग-अलग जगहों से वाहन चोरी में ट्रक भी चुरा ले गए बदमाश

Sat, 24 Feb 2024 04:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 04:26 PM IST
सार

Hanumangarh: शहर में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में चोरों ने तीन अलग-अलग जगहों से बाइक के साथ-साथ बोलेरो और ट्रक पर भी हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan News: The morale of vehicle thieves is high, criminals stole trucks along with other vehicles
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में वाहन चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। हाल ही में जंक्शन पुलिस थाने में वाहन चोरी के 3 मामले दर्ज किए गए हैं। एडवोकेट मनोज कुमार गोलछा (51) पुत्र जयचन्द जैन निवासी सेक्टर 6 जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट में बताया है कि 11 फरवरी को उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी थी, जो कि कुछ देर बाद मौके से गायब मिली। उसने बाइक की तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल रामकुमार को सौंपी है।

विज्ञापन


दूसरा मामला सुखपाल सिंह (48) पुत्र करम सिंह निवासी धोलीपाल गांव का है। सुखपाल ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है और खुद का ट्रक चलाता है। वह 2 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे सूरतगढ़-संगरिया बायपास रोड पर इंडियन ऑयल पंप के पास अपना ट्रक खड़ा करके घर चला गया था। अगले दिन 3 फरवरी की सुबह 9 बजे मौके पर पहुंचा तो वहां से ट्रक गायब था। आसपास पूछताछ करने पर भी ट्रक का कोई पता नहीं चला तो उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। ट्रक के सारे दस्तावेज भी ट्रक के अंदर ही रखे हुए थे, जो कि ट्रक के साथ ही चोरी हो गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भूपसिंह को सौंपी है। 
विज्ञापन


वाहन चोरी की तीसरी घटना में मंगतराम (47) पुत्र रामकिशन अरोड़ा निवासी सुरेशिया, हनुमानगढ़ जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पास श्रीकरणपुर से रिपेयर के लिए एक बोलेरो आई हुई थी। 17 फरवरी की रात उसने यह गाड़ी गोयल एस्टेट कॉलोनी के बाहर न्यू गुरुनानक जेसीबी वर्क्स के सामने खड़ी की थी, जो कि चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि चोर रात करीब 12 बजे बोलेरो को टोचन कर चोरी कर ले गए। मामले की जांच एसआई राजपाल सिंह कर रहे हैं। लेकिन अब तक किसी भी मामले में चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed