{"_id":"65e927ab8b8d871a0e01e739","slug":"rajasthan-news-married-woman-s-house-inherited-from-father-some-people-razed-it-case-registered-in-police-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पिता से विरासत में मिला विवाहिता का मकान कुछ लोगों ने जमींदोज किया, पुलिस में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पिता से विरासत में मिला विवाहिता का मकान कुछ लोगों ने जमींदोज किया, पुलिस में मामला दर्ज
Thu, 07 Mar 2024 08:04 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 08:04 AM IST
सार
Hanumangarh: पीलीबंगा में एक विवाहिता ने 15 लोगों के खिलाफ जेसीबी से मकान तोड़ने और घरेलू सामान तितर-बितर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीलीबंगा पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के पीलीबंगा में एक महिला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी के जरिए उसका मकान तोड़ने और घरेलू सामान बिखेरने का मामला पीलीबंगा पुलिस थाना में दर्ज कराया है। महिला ने इस संबंध में 15 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे में सीतादेवी पत्नी किशनाराम शर्मा निवासी वार्ड 13, खोडाला, लूणकरणसर ने बताया कि उसके पिता भगवानाराम निवासी 6 एचएलएम बगड़ियावाला के नाम पर ग्राम पंचायत जाखड़ांवाली में पट्टाशुदा मकान है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसके कोई भाई-बहन नहीं हैं और वह उक्त मकान की मालिक है।
विज्ञापन
पिता से विरासत में मिले इस प्लॉट पर इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत मकान बना हुआ है। वह अपने मकान को ताला लगाकर ससुराल चली गई थी। 7 फरवरी की रात के समय उसे सूचना मिली कि चेताराम पुत्र हरिराम ढाका, हनुमान पुत्र प्रेम सहारण, प्रभुराम पुत्र हरिराम सहारण, पालाराम पुत्र गिरधारी सहारण, बनवारी डारा, मनीराम, भूपेन्द्र, बाबूलाल पुत्र दलुराम बगड़िया, इन्द्राज पुत्र दलुराम बगड़िया, गांधी पुत्र भागीरथ बगड़िया, श्योपतराम बगड़िया, राजू, आत्माराम, मनीराम सोनी, देवीलाल पुत्र हंसराज कस्वां आदि ने मिलकर उसके मकान को ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी के जरिए तोड़कर जमींदोज कर दिया है और घर में रखा सामान बिखेर दिया है।
विज्ञापन
सीतादेवी के अनुसार इन लोगों ने बिना कारण मकान तोड़कर लाखों रुपयों का नुकसान कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला ने बताया कि मकान तोड़े जाने की वीडियो क्लिप भी उसके पास है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जाखड़ांवाली पुलिस चौकी में तैनात हैड कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार के सुपुर्द की है।